नौकरी मांग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज क्यों? TRE-4 पर तेजस्वी का हमला

बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। एक तरफ हजारों अभ्यर्थी नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष NDA....

नौकरी मांग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज क्यों? TRE-4 पर तेजस्वी का हमला

बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। एक तरफ हजारों अभ्यर्थी नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष NDA सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहा है। पटना समेत कई जिलों में हुए प्रदर्शन, लाठीचार्ज और बढ़ते राजनीतिक बयानबाजी के बीच TRE-4 का मुद्दा अब बिहार की बड़ी राजनीतिक बहस बन गया है।

नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने NDA सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की मंशा ही TRE-4 की वैकेंसी निकालने की नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि महीनों बीत जाने के बावजूद अब तक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, जिससे लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि बिहार के युवा वही मांग कर रहे हैं, जिसका वादा चुनाव से पहले NDA सरकार ने किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि TRE-4 परीक्षा की मांग करना आखिर अपराध कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि अगर सरकार को पुलिस बल का इस्तेमाल करना ही है, तो उसे भ्रष्टाचार, अपराध और पेपर लीक रोकने में करना चाहिए, न कि नौकरी मांग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज में।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में लगातार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री “रील्स बनाने” में व्यस्त हैं, लेकिन युवाओं के भविष्य की चिंता किसी को नहीं है।

अपने 17 महीने के कार्यकाल का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार ने बिना पेपर लीक के TRE-1 और TRE-2 परीक्षाएं सफलतापूर्वक कराई थीं। उन्होंने कहा कि उस दौरान 2 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, जबकि करीब 1.30 लाख पदों पर बहाली प्रक्रिया जारी थी।

इसके साथ ही तेजस्वी ने NDA नेताओं पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री बदले, उपमुख्यमंत्री बदले, मंत्रिमंडल बदल गया, लेकिन TRE-4 की वैकेंसी अब तक जारी नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के “शहजादों” को बिना चुनाव लड़े मंत्री पद मिल गया, लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही।

गौरतलब है कि TRE-4 भर्ती को लेकर बिहार में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्र संगठन और शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर पटना समेत कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए, जहां पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच टकराव की स्थिति भी देखने को मिली