SVU की बड़ी कार्रवाई: ,कृषि अधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरपुर में तैनात अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच...
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरपुर में तैनात अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
50 हजार रुपये की रिश्वत मांग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक परिवादी ने विशेष निगरानी इकाई (SVU) के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि हिमांशु कुमार अपने ड्राइवर रामबाबू राय के माध्यम से खाद दुकान की जांच के नाम पर लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।शिकायत मिलते ही SVU ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद और पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई
17 फरवरी 2026 को योजनाबद्ध तरीके से की गई छापेमारी में हिमांशु कुमार और उनके ड्राइवर रामबाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।इस संबंध में SVU थाना कांड संख्या 6/26, दिनांक 17.02.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई को प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।













