पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ी, अब गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी, मुख्यमंत्री ने किया अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण

पुलिस की त्वरित प्रतिक्रया क्षमता अब और बढ़ गई है। अब पुलिस की गश्ती व्यवस्था और प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार पुलिस के उपयोग के लिए 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन एवं 6 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया अब और क्षमता बढ़ेगी। साथ ही, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ी, अब गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी, मुख्यमंत्री ने किया अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण

DESWA DESK : पुलिस की त्वरित प्रतिक्रया क्षमता अब और बढ़ गई है। अब पुलिस की गश्ती व्यवस्था और प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार पुलिस के उपयोग के लिए 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन एवं 6 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया अब और क्षमता बढ़ेगी। साथ ही, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के सामने बने मंच से बिहार पुलिस के उपयोग के लिए 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन एवं 6 एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिस की कार्यक्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। 

साथ ही, विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए वाहनों से अपराध नियंत्रण, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई तथा जनसुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार, पुलिस महानिदेशक, निगरानी जेएस गंगवार, पुलिस महानिदेशक, अभियान कुंदन कृष्णन सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।