बिहार की राजनीति में संक्रांति धमाका!, चिराग पासवान के भोज से NDA एकजुटता का संदेश, CM नीतीश समेत दिग्गजों को न्योता

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज राजनीतिक और सामाजिक एकजुटता का बड़ा संदेश देने जा रहे हैं। इस खास मौके पर उनके आवास पर पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, विधायक और सांसद शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद यह चिराग पासवान का पहला बड़ा सार्वजनिक और राजनीतिक आयोजन माना जा रहा....

बिहार की राजनीति में संक्रांति धमाका!, चिराग पासवान के भोज से NDA एकजुटता का संदेश, CM नीतीश समेत दिग्गजों को न्योता

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज राजनीतिक और सामाजिक एकजुटता का बड़ा संदेश देने जा रहे हैं। इस खास मौके पर उनके आवास पर पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, विधायक और सांसद शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद यह चिराग पासवान का पहला बड़ा सार्वजनिक और राजनीतिक आयोजन माना जा रहा है। यह भोज पीर शहीद मार्ग-1, व्हीलर मार्ग स्थित उनके प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है।

 दही-चूड़ा सहित कई व्यंजन परोसे जाएंगे
इस दही-चूड़ा भोज के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के तमाम शीर्ष नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है। चिराग के इस आयोजन में बीजेपी, हम और रालोजपा के नेता व विधायक भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत सभी सांसदों और विधायकों को भी न्योता दिया गया है। वहीं आज के भोज के लिए चिराग पासवान की पार्टी की तरफ से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस निमंत्रण नहीं भेजा गया है।भोज में पारंपरिक दही-चूड़ा के साथ तिलकुट, तिल, पूड़ी-सब्जी सहित कई व्यंजन परोसे जाएंगे। 

बड़े नेताओं का जमावड़ा 
बता दें कि इस आयोजन के जरिए एक बार फिर सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं का जमावड़ा देखने को मिलेगा, जो आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।बता दें कि यह मकर संक्रांति चिराग पासवान के लिए कई मायनों में खास है। लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी के 19 विधायक विधानसभा पहुंचे हैं, जो चिराग पासवान के नेतृत्व को मजबूत जनसमर्थन मिलने के रूप में देखा जा रहा है। यही नहीं, पार्टी के दो विधायक बिहार सरकार में मंत्री भी बने हैं, जिससे सरकार में पार्टी की भागीदारी और प्रभाव दोनों बढ़े हैं।

आनंद मोहन के रिहाई में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका
वहीं इसके अलावा जदयू विधायक चेतन आनंद भी आज मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज दे रहे हैं। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश शामिल हो सकते हैं। आरजेडी का दामन छोड़ नीतीश कुमार के साथ आए चेतन आनंद का यह पहला भोज होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
गौरतलब है कि चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन के रिहाई में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही थी। उसके बाद विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के मौके पर चेतन आनंद ने अपनी पार्टी आरजेडी को झटका देते हुए नीतीश कुमार का साथ दिया था।