दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट, विरोध करने पर मारपीट, जख्मी लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिहार में दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोग ज़ख़्मी हो गए हैं। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी सूचना रेल पुलिस को मिलने के बाद घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया। घटना के दौरान..

बिहार में दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोग ज़ख़्मी हो गए हैं। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी सूचना रेल पुलिस को मिलने के बाद घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया। घटना के दौरान मौके पर जमकर बवाल हुआ। वहीं बिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा में चूक और बदसलूकी के चलते रेल प्रशासन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उनका सामान लूटकर फरार हो गए
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में कुछ यात्री गुजरात से लौट रहे थे। उन यात्रियों के साथ मारपीट की घटना को वेना और रहुई हॉल्ट के बीच अंजाम दिया गया।बदमाशों ने यात्रियों के साथ मारपीट की और उनका सामान लूटकर फरार हो गए। इधर, इस घटना में रोहित कुमार, रिंकू देवी और अंशु कुमार घायल हो गए। पीड़ितों द्वारा बिहारशरीफ पहुंचते ही रेल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद सभी जख्मी को इलाज के लिए पुलिस द्वारा मॉडल अस्पताल ले जाया गया।
इस मामले में रेल थानाध्यक्ष ने बताया..
बता दें कि, इस मामले में रेल थानाध्यक्ष मो. आलम अंसारी ने बताया कि, सीट पर बैठने को लेकर मारपीट हुआ है।अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिला रेल इंस्पेक्टर अनिता सोरेन की माने तो, फोन पर कुछ यात्रियों के साथ मारपीट होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
वेना स्टेशन के पास 7 लोग बोगी में घुस गए
वहीं घायल रिंकू देवी ने बताया कि भाई की शादी के लिए परिवार के 24 सदस्यों के साथ सूरत से घर आ रही थी। पटना से ट्रेन बदलकर दानापुर-राजगीर पैसेंजर से बिहार शरीफ आ रही थी। इस बीच वेना स्टेशन के पास 7 लोग बोगी में घुस गए। आपस में ही झगड़ा करने लगा। बीच-बचाव करने पर हमलोगों से ही उलझ गए।