जमुई में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चालक सहित 3 यात्री घायल, चल रहा इलाज

बिहार में आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे होते रहते हैं। इस बार कुछ ऐसा ही जमुई में देखने को मिला। जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के सिकरडीह मोड़ पर शनिवार सुबह एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना झाझा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एएसआई मुकेश कुमार...

जमुई में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चालक सहित 3 यात्री घायल, चल रहा इलाज


बिहार में आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे होते रहते हैं। इस बार कुछ ऐसा ही जमुई में देखने को मिला। जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के सिकरडीह मोड़ पर शनिवार सुबह एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना झाझा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एएसआई मुकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

घायलों को रेफरल अस्पताल झाझा भिजवाया

उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल झाझा भिजवाया। घायलों में ई-रिक्शा चालक दिनेश यादव, हेमनी देवी और हलीम अंसारी शामिल हैं। तीनों घायल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

घायल हलीम अंसारी ने बताया कि वे सलगा जा रहे थे। उनके हाथ, पैर और कमर में चोट लगी है। चालक दिनेश यादव के अनुसार, सिकरडीह से आते समय सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क के एक हिस्से से ई-रिक्शा निकालने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हेमानी देवी ने बताया कि वह बोरवा से आस्ता जा रही थीं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। सभी घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।