पटना दशहरा 2025:, विजयादशमी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने दी राज्यवासियों को शुभकामनाएं
पूरा देश आज विजयादशमी का पर्व मना रहा है नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा “विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे ,....

पूरा देश आज विजयादशमी का पर्व मना रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार बिहार समेत पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा।वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा “विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं। ।”
चिराग पासवान ने एक्स हैंडल पर लिखा ..
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी विजयादशमी की बधाई देते हुए लिखा – “असत्य पर सत्य की विजय के इस उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।”दरअसल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार की राजनीति भी तेज हो गई है। सभी दलों के नेता सोशल मीडिया पर एक्टिव नज़र आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और हम पार्टी प्रमुख जीतनराम मांझी ने भी विजयादशमी पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। चिराग पासवान ने एक्स हैंडल पर लिखा कि असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय की हार्दिक शुभकामनाएं।
राज्यवासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात
बता दें कि त्योहार के इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पटना के कई पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, डाकबंगला रोड, नाला रोड, लंगरटोली और बांसघाट स्थित मंदिरों में जाकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और राज्य की जनता की सुख-शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए।दुर्गा पूजा के अवसर पर नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी दी। वहीं, पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़ ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवधर्मी बना दिया।