NH-19 कैमूर हादसा: तेज रफ्तार और लापरवाही बनी जानलेवा,स्कॉर्पियो- कंटेनर टक्कर में 3 की मौत, 7 घायल

बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य की सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, और मासूमों की जान जा रही है। सड़कों पर रफ्तार का यह खेल कई परिवारों के लिए दर्द और त्रासदी बन गया है। इसी कड़ी में कैमूर से एक खबर आ रही है। गुरुवार सुबह दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरे के पास NH-19 पर तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो एक खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर...

NH-19 कैमूर हादसा: तेज रफ्तार और लापरवाही बनी जानलेवा,स्कॉर्पियो- कंटेनर टक्कर में 3 की मौत, 7 घायल

बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य की सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, और मासूमों की जान जा रही है। सड़कों पर रफ्तार का यह खेल कई परिवारों के लिए दर्द और त्रासदी बन गया है। इसी कड़ी में कैमूर से एक खबर आ रही है। गुरुवार सुबह दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरे के पास NH-19 पर तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो एक खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की जानकारी लेने अस्पताल पहुंची पुलिस।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी 
घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत नाजुक है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान मुस्लिम अंसारी (45 वर्ष, झारखंड), मुन्ना अंसारी (45 वर्ष, रोहतास) और रजिया खातून (60 वर्ष, रोहतास) के रूप में हुई है। वहीं, घायल सभी लोग सासाराम के तिरकुलिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दुर्गावती पुलिस और NHAI पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस और NHAI पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को सदर अस्पताल और वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घायल सूची में उमर अंसारी (70 वर्ष), फातिमा (15 वर्ष), हाजरा खातून (40 वर्ष), अशरफ अंसारी (30 वर्ष), अमीर अंसारी (12 वर्ष), नसीम अंसारी (45 वर्ष) और मुस्कान परवीन (42 वर्ष) शामिल हैं।थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि हादसा तेज़ रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवारों को सूचित कर दिया गया है।बिहार में सड़क सुरक्षा की चेतावनी के बावजूद तेज़ रफ्तार और लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रही है, जिससे राज्यवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।