पटना महाशिवरात्रि 2026: शोभा यात्रा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और मार्ग निर्देश

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पटना में आयोजित होने वाली शोभा यात्रा के चलते शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पु.....

पटना महाशिवरात्रि 2026: शोभा यात्रा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और मार्ग निर्देश

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पटना में आयोजित होने वाली शोभा यात्रा के चलते शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय, पटना ने आम नागरिकों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है।

‎शोभा यात्रा की समय-सारणी और मार्ग

‎बता दें कि शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे के बाद विभिन्न स्थानों से शुरू होकर खाजपुरा शिव मंदिर से होकर बेली रोड पहुंचेगी। इस दौरान मुख्य मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा और विशेष डायवर्जन लागू होंगे।

‎प्रतिबंधित मार्ग और डायवर्जन

‎बेली रोड (नेहरू पथ): राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे, इनकम टैक्स मोड़ से जगदेव पथ मोड़ तक सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

‎रूपसपुर से चिड़ियाघर गेट-1: नगर सेवा/सिटी राइड बसें फ्लाईओवर के ऊपर से चलेंगी।

‎जगदेव पथ मोड़ से आयकर गोलंबर / पटना जंक्शन की ओर जाने वाले ऑटो और व्यावसायिक वाहनों को दक्षिण दिशा में डायवर्ट किया जाएगा।

‎बेली रोड से दीघा / राजीवनगर / एजी कॉलोनी की ओर: छोटे वाहनों को आयकर पथ मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा।

‎इनकम टैक्स मोड़ से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन: हवाई अड्डा पश्चिमी गेट की ओर मोड़ा जाएगा।

‎आशियाना-दीघा रोड से बेली रोड की ओर आने वाले वाहन: वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया जाएगा।

‎पुलिस का संदेश

‎पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और अनावश्यक रूप से बेली रोड व आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश न करें। प्रशासन ने कहा है कि यह व्यवस्था शोभा यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन और जनसुविधा के लिए की गई है।