बिहार में पोस्टर से सियासी वार, RJD ने BJP पर लगाया सहयोगियों को ठगने का आरोप, लिखा- कोई ऐसा सगा नहीं.. जिसको भाजपा ने ठगा नहीं
राजधानी पटना में पोस्टर पॉलिटिक्स ने एक बार फिर सियासी माहौल को गरमा दिया है। आरजेडी नेताओं की ओर से पार्टी कार्यालय के सामने लगाए गए एक पोस्टर के जरिए एनडीए और भाजपा की राजनीति पर तीखा हमला बोला गया है। पोस्टर में प्रतीकों के माध्यम से भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं।पोस्टर में एक बड़े अजगर की तस्वीर बनाई गई है, जिसे प्रतीकात्मक रूप से भाजपा...
राजधानी पटना में पोस्टर पॉलिटिक्स ने एक बार फिर सियासी माहौल को गरमा दिया है। आरजेडी नेताओं की ओर से पार्टी कार्यालय के सामने लगाए गए एक पोस्टर के जरिए एनडीए और भाजपा की राजनीति पर तीखा हमला बोला गया है। पोस्टर में प्रतीकों के माध्यम से भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं।पोस्टर में एक बड़े अजगर की तस्वीर बनाई गई है, जिसे प्रतीकात्मक रूप से भाजपा के रूप में दिखाने की कोशिश की गई है। अजगर के सामने मुख्यमंत्री की कुर्सी दर्शाई गई है, जबकि तीर के निशान के साथ आगे राज्यसभा की ओर इशारा किया गया है। पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं।”
प्रदेश प्रवक्ता डॉ एजाज अहमद ने कहा ...
आरजेडी का दावा है कि इस पोस्टर के जरिए भाजपा की राजनीतिक शैली को दिखाने की कोशिश की गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा अपने सहयोगियों का राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करती है और समय आने पर उन्हें किनारे कर देती है।इस मुद्दे पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा की नीति साफ दिखाई दे रही है। उनके मुताबिक, भाजपा की राजनीति सत्ता हासिल करने और सत्ता का फायदा उठाने तक सीमित है।दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इस कदम को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं और इसे आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।













