रायबरेली में राहुल गांधी-अखिलेश और तेजस्वी यादव को कलयुग के ब्रह्मा-विष्णु-महेश बताते हुए लगाए गए पोस्टर, मचा हंगामा,राहुल गो बैक के लगे नारे
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले शहर की दीवारों पर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को “कलयुग का भगवान” बताया गया है।शहर में लगे पोस्टरों में तेजस्वी यादव को ब्रह्मा, राहुल गांधी को विष्णु और अखिलेश यादव को महेश का अवतार बताया गया है। पोस्टर पर लिखा गया है— “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग.........

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले शहर की दीवारों पर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को “कलयुग का भगवान” बताया गया है।शहर में लगे पोस्टरों में तेजस्वी यादव को ब्रह्मा, राहुल गांधी को विष्णु और अखिलेश यादव को महेश का अवतार बताया गया है। पोस्टर पर लिखा गया है— “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश।”
रायबरेली की राजनीति
मिली जानकारी के मुताबिक यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी द्वारा लगवाए गए हैं। पोस्टरों के सामने आने के बाद रायबरेली की राजनीति अचानक गरमा गई है। बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
राजनीति में नया विवाद
राहुल गांधी के दौरे से पहले लगाए गए इन पोस्टरों ने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है। माना जा रहा है कि यह पोस्टर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की ताकत दिखाने का प्रयास हैं, लेकिन साथ ही यह विवाद का विषय भी बन सकते हैं।गौरतलब है कि राहुल गांधी हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव के साथ साझा मंच पर नजर आए थे। ऐसे में रायबरेली में इन पोस्टरों का लगना विपक्षी दलों के लिए नया मुद्दा बन सकता है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी खुद इस विवादित पोस्टर पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।उधर, राहुल के रायबरेली पहुंचते ही मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता का काफिला रोक लिया। उन्होंने 'राहुल गो बैक' और 'राहुल माफी मांगो' के नारे लगाए। बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी की मां पर किए गए गए कमेंट को लेकर आक्रोशित थे।