RJD नेता शंभू गुप्ता अफीम के साथ गिरफ्तार,1 करोड़ रुपए बताई जा रही कीमत, दो अन्य साथी भी पकड़े गए
बिहार में शराबबंदी के बाद अलग-अलग तरह के नशे का कारोबार शुरू हो गया है।इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस ने कोटवा थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई में राष्ट्रीय जनता दल के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंभू गुप्ता को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उनके साथ बांका और उत्तर प्रदेश से आए दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास...

बिहार में शराबबंदी के बाद अलग-अलग तरह के नशे का कारोबार शुरू हो गया है।इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस ने कोटवा थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई में राष्ट्रीय जनता दल के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंभू गुप्ता को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उनके साथ बांका और उत्तर प्रदेश से आए दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक करोड़ रुपए के अफीम को बरामद किया है। सोमवार (20 मई, 2025) को मोतिहारी सदर एसडीपीओ-2 जीतेश पांडेय ने इसकी जानकारी दी।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार कोटवा थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अरविंद गुप्ता नेपाल से अफीम मंगवाकर उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में इसकी आपूर्ति करता था। सदर एसडीपीओ टू जितेश पांडे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है।वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि राजद नेता अरविंद गुप्ता पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस कर रही जांच
मिली जानकारी के मुताबिक यह गिरोह मोतिहारी और सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय से सक्रिय था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जब्त की गई अफीम की खेप किसे भेजी जानी थी।