Bihar विधानसभा चुनाव 2025 से पहले RJD को झटका: भारत बिंद का इस्तीफ़ा,BJP में हो सकते हैं शामिल!
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।भभुआ से RJD के विधायक भारत बिंद ने बुधवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।सूत्रों के अनुसार, भारत बिंद जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं और भभुआ सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी ....

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।भभुआ से RJD के विधायक भारत बिंद ने बुधवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।सूत्रों के अनुसार, भारत बिंद जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं और भभुआ सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
भारत बिंद ने कहा....
अपने इस्तीफ़े की पुष्टि करते हुए भारत बिंद ने कहा वे जनता की बेहतर सेवा करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा विकास की राजनीति की है। भभुआ की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया, अब उनके विश्वास को और मजबूत करने के लिए मैं नया रास्ता चुन रहा हूं।भारत बिंद ने मार्च 2024 में आरजेडी से अलग होकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं अब उन्होंने बिहार चुनाव से पहले बिहार विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
RJD के लिए बड़ा सियासी नुकसान
बता दें कि भारत बिंद का इस्तीफ़ा तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली RJD के लिए एक अहम झटका माना जा रहा है। दरअसल भभुआ सीट पर भारत बिंद की पकड़ मजबूत मानी जाती रही है और वे स्थानीय दलित-ओबीसी समुदाय में लोकप्रिय चेहरा हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिंद का BJP में जाना RJD के लिए सामाजिक समीकरणों में दरार ला सकता है।