गैस संकट पर रोहिणी आचार्य का पीएम मोदी पर तंज –सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब?, कांग्रेस ने कहा–चूल्हा-चौका .. समाधान की जरूरत
ईरान-इजराइल में चल रहे जंग का असर अब बिहार तक दिखाई देने लगा है। राज्य में पिछले तीन दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। सप्लाई बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, वहीं घरेलू गैस के लिए भी लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। गैस की किल्लत के कारण कई जिलों में हालात परेशान करने वाले हो गए हैं। भागलपुर....
ईरान-इजराइल में चल रहे जंग का असर अब बिहार तक दिखाई देने लगा है। राज्य में पिछले तीन दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। सप्लाई बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, वहीं घरेलू गैस के लिए भी लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। गैस की किल्लत के कारण कई जिलों में हालात परेशान करने वाले हो गए हैं। भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर में गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने के लिए करीब 500 मीटर लंबी लाइन लग गई। एजेंसी का समय सुबह 9 बजे है, लेकिन लोग उससे पहले ही गैस लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
राजनीतिक बयानबाजी भी तेज:
सिर्फ भागलपुर ही नहीं, बल्कि गोपालगंज, खगड़िया, औरंगाबाद, पटना समेत कई जिलों में भी सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं गैस की किल्लत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एक्स (X) पर लिखा है, सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा ? प्रधानमंत्री जी ..
प्रधानमंत्री लाइन लगवाओ योजना ( PMLLY ) " के अंतर्गत मोदी जी ने पहले नोट बदलने के लिए लाइन लगवाई , फिर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगवाई और अब गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगवा रहे हैं ... अपने को चमकाने - दिखाने की बीमारी से ग्रस्त , आपदा - विपदा - इमरजेंसी को जश्न के इवेंट में तब्दील कर आम जनता के जख्मों पर नमक - मिर्ची रगड़ने, कुरेदने के लिए जाने जाने वाले प्रधानमंत्री जी.. बस इस बार फिर से अगर आप थाली - कटोरा या खाली गैस सिलेंडर ही पिटवा देते , दीया - मोमबत्ती - पटाखे जलवा देते , तो तमाशा खड़ा करने का आपका प्रयोजन भी पूरा हो जाता और आपको महावतार मान पूजने वाले आपके अनन्य भक्तों को सिलेंडर का जिक्र करने की बजाए " महामानव नरेंदर .. नरेंदर .. नरेंदर " का जयकारा लगाने का एक और बहाना मिल जाता...!!।
कांग्रेस ने सीएम को लिखा पत्र:
वहीं गैस संकट को लेकर बिहार कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा है। पार्टी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि यह समस्या सीधे बिहार के लोगों के पेट से जुड़ी हुई है। उन्होंने लिखा है, “मुख्यमंत्री जी, चूल्हा-चौका संकट में आ गया है, जल्द समाधान की जरूरत है।” बता दें कि गैस की सप्लाई सामान्य नहीं होने से आम लोगों से लेकर होटल व्यवसायियों तक सभी प्रभावित हो रहे हैं।













