सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया सिटीजन सर्विस ऐप: ऑनलाइन FIR और खोया–पाया की सुविधा
बिहार पुलिस ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सिटीजन सर्विस पोर्टल ऐप की शुरुआत कर दी है। इस ऐप की मदद से अब राज्य के लोग घर बैठे ही अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और विभिन्न पुलिस सेवाओं का लाभ तेज़ी से प्राप्त कर पाएंगे।ऐप के लॉन्च के मौके पर बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह डिजिटल पहल जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम......
बिहार पुलिस ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सिटीजन सर्विस पोर्टल ऐप की शुरुआत कर दी है। इस ऐप की मदद से अब राज्य के लोग घर बैठे ही अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और विभिन्न पुलिस सेवाओं का लाभ तेज़ी से प्राप्त कर पाएंगे।ऐप के लॉन्च के मौके पर बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह डिजिटल पहल जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करेगी और संचार में पारदर्शिता बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि अब नागरिक अपने मोबाइल फोन से ही शिकायत दर्ज कर सकेंगे, जिसके बाद पुलिस संबंधित मामलों की जांच शीघ्रता से करेगी।
खोया-पाया वस्तुओं की जानकारी भी अब ऑनलाइन
सिटीजन सर्विस पोर्टल पर खोया-पाया से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को थाने के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और वे आसानी से अपनी खोई वस्तुओं की जानकारी खोज सकेंगे।ऐप लॉन्च करने के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी पुलिस मुख्यालय पहुँचे, जहां उन्होंने DGP और वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, डिजिटल सिस्टम को मजबूत बनाने और त्वरित कार्रवाई जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सुरक्षा सुधार के लिए लगातार प्रयास
वहीं पांच दिसंबर को हुई CID, STF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की बैठक में भी गृह मंत्री ने पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और विभागीय समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिहार सरकार के अनुसार आने वाले समय में इस पोर्टल में और भी नई सेवाएँ जोड़ी जाएंगी, ताकि नागरिकों को बिना थाने जाए सभी पुलिस सेवाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकें।













