शांभवी करेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में बिहार को प्रेजेंट,टैलेंट और कॉन्फिडेंस से जीता सबका दिल
बिहार के मधुबनी की डॉक्टर शांभवी झा मिस यूनिवर्स बिहार बनीं। शांभवी मिस यूनिवर्स इंडिया में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं। डॉक्टर शांभवी झा ने मिस यूनिवर्स बिहार 2025 का खिताब जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। अब वो मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। डॉक्टर शांभवी झा की इस सफलता से पूरे बिहार...

बिहार के मधुबनी की डॉक्टर शांभवी झा मिस यूनिवर्स बिहार बनीं। शांभवी मिस यूनिवर्स इंडिया में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं। डॉक्टर शांभवी झा ने मिस यूनिवर्स बिहार 2025 का खिताब जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। अब वो मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। डॉक्टर शांभवी झा की इस सफलता से पूरे बिहार को गर्व है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से ये साबित कर दिया कि बिहार की बेटियां किसी से कम नहीं हैं।
अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से ये मुकाम हासिल किया
राजधानी पटना के NIFT कैंपस में आयोजित ऑडिशन में शांभवी ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से ये मुकाम हासिल किया। इस प्रतियोगिता में दिव्यांशी साची फर्स्ट रनर-अप और रुपाली भूषण सेकेंड रनर-अप रहीं। ऑडिशन में बिहार के अलग-अलग हिस्सों से आई कई होनहार लड़कियों पीछे छोड़ते हुए शांभवी ने टैलेंट और आत्मविश्वास के दम पर सबका दिल जीतकर मिस यूनिवर्स बिहार 2025 का खिताब अपने नाम किया।
इस मौके पर कई खास लोग मौजूद थे
बता दें कि इस मौके पर कई खास लोग मौजूद थे। मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, मिस यूनिवर्स बिहार 2024 काजल चौधरी, डायरेक्टर अमजद खान और स्टेट डायरेक्टर नीतू कुमारी ने निर्णायक मंडल में अपनी भूमिका निभाई। सभी ने लड़कियों के टैलेंट की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियों में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है। बिहार की विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया में सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा, जो युवतियों के लिए एक बड़ा मंच है।
बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी
बता दें कि विश्व के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स के लिए मिस यूनिवर्स इंडिया द्वारा लोकल टैलेंट को मौका दिलाने के लिए राज्य स्तर पर स्टेट आडिशन का आयोजन किया जाता है। रविवार को मिस यूनिवर्स इंडिया द्वारा राजधानी के निफ्ट कैंपस में आफिशियल आडिशन आयोजित था। आडिशन में बिहार के कोने-कोने से आई कई टैलेंटेड लड़कियों के बीच डा.शांभवी ने बाजी मारी। अब वह मिस यूनिवर्स इंडिया में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।