आरा में तेज रफ्तार का कहर,शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत, दूल्हे की हालत गंभीर
बिहार में तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रशासन की चुप्पी एक गंभीर चिंता का विषय है। तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन, खासकर दोपहिया वाहन, शहर में एक बड़ी समस्या बन गए हैं।इसी कड़ी में आरा से एक खबर आ रही है। जहां विदाई कराकर लौट रहे दुल्हा दुल्हन के गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान दुल्हन की गुरुवार को मौत हो गई। ...

बिहार में तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रशासन की चुप्पी एक गंभीर चिंता का विषय है। तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन, खासकर दोपहिया वाहन, शहर में एक बड़ी समस्या बन गए हैं।इसी कड़ी में आरा से एक खबर आ रही है। जहां विदाई कराकर लौट रहे दुल्हा दुल्हन के गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान दुल्हन की गुरुवार को मौत हो गई। दूल्हे की हालत गंभीर है।
तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी
28 मई को ये हादसा बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर हुआ था। सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर ने बाएं साइड से जोरदार टक्कर मारी। उसी साइड आगे दूल्हा और दुल्हन पीछे बैठी हुई थी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 6 लोग घायल हो गए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दुल्हन ललिता देवी (21) को पटना रेफर कर दिया था। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। दूल्हा मोनू कुमार जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
27 मई को शादी हुई थी
बता दें कि दुल्हन को जिस जोड़े में परिवार ने विदा किया था। उसी में उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव ससुराल पहुंचा। रिवाज के मुताबिक मुखाग्नि पति को देनी थी, लेकिन उसकी हालत गंभीर है। बहू को ससुर ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में लड़की का पूरा परिवार मौजूद था। 27 मई को शादी हुई थी। 28 को दुल्हन की विदाई हुई थी। उसी दिन सुबह हादसा हुआ। गुरुवार को पटना में इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन के भाई धनजी ने बताया- '27 मई को धूमधाम से बहन की शादी हुई थी। घर की सबसे छोटी थी। शादी में हम लोगों ने अपने हैसियत से बढ़कर अरेजमेंट किया था।'अगले दिन 28 मई को खुशी-खुशी उसे विदा किया। मैंने खुद उसका कन्यादान किया था। किसे पता था, अब वो लौटकर घर नहीं आएगी।'