तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ऑटो पर पलटा, 3 की मौके पर मौत
बिहार के खगड़िया जिले से गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां NH-31 पर एक गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑ...
बिहार के खगड़िया जिले से गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां NH-31 पर एक गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार लोग ट्रक के नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान CISF जवान बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक टांकेश मुनि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिपिन चौरसिया छुट्टी बिताकर अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 5 बजे ड्यूटी पर लौटने के लिए स्टेशन जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया
राहत-बचाव कार्य शुरू किया
वबता दें कि यह घटना महेशखुट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित NH-31 पर हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।
कुछ अन्य लोग घायल
बता दें कि इस हादसे में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत ने लोगों को गहरे सदमे में डाल दि
या है।













