बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक आज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पदभार संभालने के बाद पहली बार गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ सीधा संवाद करेंगे। यह..

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक आज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पदभार संभालने के बाद पहली बार गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ सीधा संवाद करेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग सिस्टम को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने पर विशेष फोकस रहेगा।

‎बैठक के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इसमें अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई प्रणाली, जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

‎अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति और सुधार योजनाओं को प्रस्तुत करेंगे

‎इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति और सुधार योजनाओं को प्रस्तुत करेंगे। इनमें स्मार्ट पुलिसिंग के नए मॉडल, तकनीक के बढ़ते उपयोग और प्रशासनिक सुधारों को प्रमुखता दी जाएगी।बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए अपराध नियंत्रण, डेटा एनालिटिक्स और निगरानी प्रणाली को मजबूत करने पर भी विशेष चर्चा होगी। साथ ही ‘ज्ञान भारतम’ और ‘एग्री भारत’ जैसी योजनाओं के विस्तार पर भी विचार किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और तकनीक-संचालित बनाया जा सके।

‎मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देंगे..

इस उच्चस्तरीय बैठक में सभी जोन के DIG और IG स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे, जबकि पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देंगे कि राज्य में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने पर जोर रहेगा।

‎महत्वपूर्ण पहल

‎यह बैठक बिहार की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे राज्य में स्मार्ट पुलिसिंग और बेहतर कानून-व्यवस्था के नए मॉडल के विकसित होने की उम्मीद है।