शराबबंदी पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले– मैं झूठ नहीं बोलता..हकीकत रखी है

मुख्यमंत्री आवास पर आज जदयू विधायक दल की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मोकामा से विधायक अनंत सिंह भी बैठक में पहुंचे और इस दौरान...

शराबबंदी पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले– मैं झूठ नहीं बोलता..हकीकत रखी है

मुख्यमंत्री आवास पर आज जदयू विधायक दल की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मोकामा से विधायक अनंत सिंह भी बैठक में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने बिहार में शराबबंदी को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी।

‎उन्होंने कहा “मैं सरकार नहीं हूं,

‎बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने सिर्फ राज्य में शराबबंदी की वास्तविक स्थिति को सामने रखा है। उन्होंने साफ किया कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है।उन्होंने कहा “मैं सरकार नहीं हूं, लेकिन जो बात मुझे सही लगती है, वही कहता हूं। शराबबंदी के मुद्दे पर मैं झूठ नहीं बोलता।

‎शराबबंदी कानून को खत्म करने की वकालत 

‎दरअसल, कुछ दिन पहले अनंत सिंह ने शराबबंदी कानून को खत्म करने की वकालत की थी। उनका तर्क था कि इस कानून के कारण युवा गलत और खतरनाक नशे की ओर बढ़ रहे हैं।वहीं, बिहार सरकार की ओर से शराबबंदी कानून जारी रखने के संकेतों पर उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला सरकार का ही होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी तरह सोचने और बोलने वाले लोगों की संख्या कम नहीं है।

‎नेतृत्व चयन पर क्या बोले अनंत सिंह?

‎विधायक दल के नेता के चयन को लेकर अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि नेता चुनने का अधिकार पूरी तरह नीतीश कुमार के पास है और वे जिस व्यक्ति को चुनेंगे, वही सर्वमान्य होगा।

‎बैठक में क्या रहा एजेंडा?

‎वहीं, इसके अलावा अनंत सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी के सामने 200 सीटों का लक्ष्य रखा और कहा कि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर सभी को मेहनत करनी होगी।इसके अलावा, उन्होंने आने वाले समय में राज्यभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की भी बात कही। बताया गया कि मुख्यमंत्री पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर जनता के बीच जाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।साथ ही अनंत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक में निशांत कुमार के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई और न ही मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उनका कोई जिक्र किया।