तेज प्रताप ने नीतीश कुमार को दिया 9/10, कहा- चाचा सीनियर हैं..हम तो अभी बच्चे हैं

तेज प्रताप ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और उन्हें 10 में से 9 नंबर देकर सबको हैरान कर दिया।"चाचा सीनियर हैं, हम तो अभी बच्चे हैं"... ‎

तेज प्रताप ने नीतीश कुमार को दिया 9/10, कहा- चाचा सीनियर हैं..हम तो अभी बच्चे हैं

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही उनके करीब दो दशक लंबे शासन का अंत हो गया। इस घटनाक्रम ने राज्य की सियासत को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां सत्ता और समीकरण दोनों तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और ‘जनशक्ति जनता दल’ के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के बयान ने बटोरी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ की और उन्हें 10 में से 9 अंक दिए।

‎हम तो अभी उनके सामने बच्चे हैं

‎तेज प्रताप ने कहा “नीतीश कुमार हमारे पिता लालू प्रसाद यादव के पुराने साथी रहे हैं। वह हमारे चाचा जैसे हैं और राजनीति में बेहद सीनियर हैं। हम तो अभी उनके सामने बच्चे हैं।”

‎‎व्यक्तिगत रिश्तों पर नरम रुख

‎वहीं जब उन्हें यह याद दिलाया गया कि राबड़ी देवी को हटाकर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे, तो तेज प्रताप ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव सामान्य हैं, लेकिन व्यक्तिगत रिश्ते अलग रहते हैं।उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके काम करने का तरीका और उनका संतुलित स्वभाव उन्हें खास बनाता है। उन्होंने कहा चाचा काम के दौरान न्यूट्रल रहते थे और जिस तरह वह अपना पेट सहलाते हैं, वह मुझे बहुत अच्छा लगता है।

‎सम्राट चौधरी को बधाई और नई उम्मीदें

‎बता दें कि तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।युवाओं को रोजगार देने पर विशेष ध्यान देंगे हालांकि इस बयान को राजनीतिक हलकों में कई तरह के संकेतों के रूप में भी देखा जा रहा है।

‎तेजस्वी यादव पर सीधा हमला

‎वहीं इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी से बाहर होने के बाद राजद कमजोर हुआ है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज महज 25 विधायकों पर सिमट कर रह गई है। तेज प्रताप ने यहां तक कह दिया कि तेजस्वी जनता से पूरी तरह कट चुके हैं और उनमें जनसंपर्क की कमी है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी जोड़ा कि आज राजद की स्थिति इतनी नाजुक है कि उनके बचे हुए 25 विधायकों को कोई भी कभी भी तोड़ सकता है। गौरतलतब है कि अनुष्का यादव विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था