‎बिना HSRP चल रहे 63 हजार वाहन, परिवहन विभाग सख्त, 16 जिलों को चेतावनी

राज्य में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के लेजर कोड अपडेट को लेकर परिवहन विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। लंबे समय से लंबित मामलों और आम लोगों को हो रही परेशानी को...

‎बिना HSRP चल रहे 63 हजार वाहन, परिवहन विभाग सख्त, 16 जिलों को चेतावनी

राज्य में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के लेजर कोड अपडेट को लेकर परिवहन विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। लंबे समय से लंबित मामलों और आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए विभाग ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। परिवहन सचिव राजकुमार ने सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारियों (DTO) को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि HSRP लेजर कोड अपडेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए। विभागीय समीक्षा में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पूरे राज्य में 63 हजार से अधिक वाहन अब भी बिना अपडेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

‎सबसे ज्यादा असर वाहन मालिकों पर

‎इस देरी का सबसे ज्यादा असर वाहन मालिकों पर पड़ रहा है। HSRP लेजर कोड अपडेट नहीं होने के कारण रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) प्रिंट कराने में दिक्कतें आ रही हैं। कई मामलों में RC कार्ड समय पर जारी नहीं हो पा रहे, जिससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बता दें कि परिवहन विभाग ने उन 16 जिलों को चिन्हित किया है जहां सबसे ज्यादा मामले लंबित हैं। 16 जिलों में पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सिवान, सीतामढ़ी, गया, भागलपुर, पूर्णिया, गोपालगंज, छपरा, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल और बेगूसराय शामिल है।इन जिलों के DTO को विशेष चेतावनी दी गई है कि वे तुरंत कार्रवाई करें और लंबित मामलों को जल्द निपटाएं।

‎डीलरों पर भी कड़ी कार्रवाई

‎सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि कई वाहन शोरूम अब भी बिना HSRP नंबर प्लेट के वाहन बेच रहे हैं, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। अब सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी वाहन बिना HSRP प्लेट के शोरूम से बाहर नहीं जाएगा।डीलरों की नियमित निगरानी की जाएगी।नियम तोड़ने पर जुर्माना और कड़ी कार्रवाई होगी।