पटना में ‘नारी शक्ति रन’ का जलवा, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी,हजारों महिलाओं ने लिया हिस्सा
राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह उत्साह और ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिला, जब “नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन” का भव्य आयोजन जेपी गंगा पथ पर किया गया। इस अवसर पर...
राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह उत्साह और ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिला, जब “नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन” का भव्य आयोजन जेपी गंगा पथ पर किया गया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।यह रन जेपी गंगा पथ गोलंबर से शुरू होकर एलसीटी घाट तक आयोजित की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल होने पहुंचीं। पूरे मार्ग पर जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
महिलाओं की भागीदारी पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा,“महिलाओं की भागीदारी के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है।”उन्होंने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।इस रन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन-जागरूकता फैलाना था। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में कई महिला विधायकों के साथ-साथ पूर्व मंत्री रमा निषाद और पटना की मेयर सीता साहू भी मौजूद रहीं। सभी ने महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और समान भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रतिभागियों के लिए पानी, मेडिकल सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करा
ई गईं।













