नीतीश कुमार का नया पता: सुनहरी बाग रोड का बंगला नंबर 9 बना नया घर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। राजधानी के प्रतिष्ठित सुनहरी बाग रोड पर स्थित बंगला नंबर 9...

नीतीश कुमार का नया पता: सुनहरी बाग रोड का बंगला नंबर 9 बना नया घर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। राजधानी के प्रतिष्ठित सुनहरी बाग रोड पर स्थित बंगला नंबर 9 अब उनका नया आशियाना होगा। यह बंगला न सिर्फ अपने लोकेशन की वजह से खास है, बल्कि देश की सत्ता के प्रमुख केंद्र—संसद भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय सचिवालय—के बेहद करीब होने के कारण इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। इस वीआईपी इलाके में देश के कई दिग्गज नेताओं का निवास है, जिससे इस आवास का राजनीतिक महत्व और अधिक बढ़ गया है।

सरकारी आवासों में सबसे ऊंची श्रेणी 

दरअसल नीतीश कुमार को जो आवास मिला है, वह टाइप-8 श्रेणी का बंगला है। यह सरकारी आवासों में सबसे ऊंची श्रेणी मानी जाती है और आमतौर पर केंद्रीय कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों और बड़े स्तर के अधिकारियों को ही आवंटित किया जाता है। ऐसे में इस तरह का बंगला मिलना किसी भी नेता के राजनीतिक कद और अनुभव को भी दिखाता है। 

ये बंगले बड़े प्लॉट पर बने होते हैं

बता दें कि टाइप-8 बंगले अपनी भव्यता और सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। ये बंगले बड़े प्लॉट पर बने होते हैं, जिनमें सामने और पीछे विशाल हरे-भरे लॉन, चौड़ी ड्राइववे और खूबसूरत बगीचे होते हैं। इन बंगलों में आमतौर पर 5 से 6 बड़े बेडरूम, ड्राइंग और डाइनिंग हॉल, स्टडी या लाइब्रेरी रूम, आधुनिक किचन और ऊंची छतों वाले विशाल कमरे होते हैं। इसके अलावा स्टाफ के लिए अलग से क्वार्टर, गाड़ियों के लिए गैराज, दफ्तर के लिए जगह और सुरक्षा के लिए गार्ड रूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहती हैं।

देश के सबसे प्रतिष्ठित और सुरक्षित सरकारी आवास

बता दें कि टाइप 8 बंग्लें को देश के सबसे प्रतिष्ठित और सुरक्षित सरकारी आवासों में गिना जाता है। इन बंगलों में उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होती है, जिसमें 24 घंटे सुरक्षाकर्मी, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। बता दें कि, साल 2018 में नीतीश कुमार को 6 कामराज लेन में टाइप-8 श्रेणी का बंगला आवंटित किया गया था। अब उन्हें नया आवास भी इसी श्रेणी में मिला है।