बांकीपुर से बिहार में रोजगार की नई राजनीति की शुरुआत का संदेश; MLA प्रशांत किशोर बोले-दस हजार लोगों को देंगे रोजगार

प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि बांकीपुर बिहार का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनेगा, जहां दस हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमने चुनाव में दस हजार लोगों को नौकरी देने का वादा नहीं किया था, फिर भी हम यह काम करेंगे।

बांकीपुर से बिहार में रोजगार की नई राजनीति की शुरुआत का संदेश; MLA प्रशांत किशोर बोले-दस हजार लोगों को देंगे रोजगार

DESWA DESK : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक बनने के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार एवं बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर लगातार जनता के बीच पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों को समझने में जुटे हैं। इसी क्रम में बांकीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने युवाओं से संवाद करते हुए उनका बायोडाटा मांगा और रोजगार के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि बांकीपुर बिहार का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनेगा, जहां दस हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमने चुनाव में दस हजार लोगों को नौकरी देने का वादा नहीं किया था, फिर भी हम यह काम करेंगे।

यह बयान केवल एक राजनीतिक घोषणा नहीं, बल्कि उस सोच को दर्शाता है जिसमें जनप्रतिनिधित्व को चुनावी वादों से आगे बढ़ाकर परिणाम देने की जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि दो महीने इंतजार कीजिए, बांकीपुर में बुनियादी बदलाव दिखाई देने लगेगा।

बांकीपुर की जनता के लिए यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि रोजगार आज बिहार के युवाओं की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है। यदि स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठते हैं, तो यह मॉडल आने वाले समय में बिहार के दूसरे विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है।

प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि वादा किया हो या नहीं, जिम्मेदारी मिली है तो काम करेंगे। घोषणाओं से नहीं, परिणामों से पहचान बनाएंगे। बांकीपुर में बदलाव सिर्फ भाषणों में नहीं, जमीन पर दिखाई देगा। अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि कौन चुनाव जीता। सवाल यह है कि जीत के बाद जनता के लिए कौन कितना काम करता है।