बिहार दिवस पर पीएम मोदी का खास संदेश,सीएम नीतीश को लिखा पत्र,मुख्यमंत्री ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर सीएम नीतीश  को एक विशेष पत्र लिखकर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस पत्र में उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक शक्ति और तेजी से हो रहे विकास को देश के भविष्य के लिए बेहद अहम बताया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बिहार को “भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता देने वाला प्रदेश” बताया। उन्होंने भगवान ....

बिहार दिवस पर पीएम मोदी का खास संदेश,सीएम नीतीश को लिखा पत्र,मुख्यमंत्री ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर सीएम नीतीश  को एक विशेष पत्र लिखकर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस पत्र में उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक शक्ति और तेजी से हो रहे विकास को देश के भविष्य के लिए बेहद अहम बताया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बिहार को “भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता देने वाला प्रदेश” बताया। उन्होंने भगवान बुद्ध, आचार्य चाणक्य और प्राचीन विश्वविद्यालयों की समृद्ध परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार सदियों से भारत को ज्ञान और दिशा देता रहा है।

“विकसित बिहार, विकसित भारत” पर जोर
पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि “विकसित बिहार, विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने में राज्य की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि आज का बिहार न केवल अपनी ऐतिहासिक पहचान को संजोए हुए है, बल्कि आधुनिक विकास की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से राज्य में स्थिरता और विश्वास का माहौल बना है। पत्र में जिन प्रमुख विकास कार्यों का जिक्र किया गया, उनमें शामिल हैं पटना और पूर्णिया में नए एयरपोर्ट टर्मिनल,औंटा-सिमरिया पुल का निर्माण। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 2004–2014 की तुलना में बिहार को मिलने वाली केंद्रीय सहायता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इस पत्र में प्रधानमंत्री ने बिहार के प्राचीन गौरव से लेकर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक का जिक्र करते हुए इसे ‘विकसित भारत’ की रीढ़ बताया है।

सीएम नीतीश कुमार ने जताया आभार
प्रधानमंत्री के पत्र पर आभार जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार अब तेजी से आगे बढ़ेगा और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में काम करेगा।