चंपारण से शुरुआत, नीतीश के नक्शे कदम पर निशांत
बिहार की सियासत में एक नए अध्याय की शुरुआत होती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar आज से अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं, जो उनके सार्वजनिक...
बिहार की सियासत में एक नए अध्याय की शुरुआत होती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं, जो उनके सार्वजनिक जीवन में सक्रिय प्रवेश का संकेत मानी जा रही है।सबसे पहले आज निशांत कुमार अपने पिता से 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर आशीर्वाद लेंगे और फिर जदयू कार्यालय से ‘निश्चय रथ’ पर सवार होकर औपचारिक रूप से निकलेंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और विधायक दल के नेता श्रवण कुमार उनके साथ रहेंगे।
विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत तय
यात्रा के पहले दिन निशांत कुमार का काफिला वैशाली, मुजफ्फरपुर होते हुए पश्चिम चंपारण के बेतिया पहुंचेगा, जहां विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत तय है। हरिवाटिका चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से लेकर लौरिया नंदनगढ़ के ऐतिहासिक अशोक स्तंभ का निरीक्षण, और बगहा में B. R. Ambedkar की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि—इन कार्यक्रमों के जरिए यात्रा को ऐतिहासिक और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई है। इसके बाद वाल्मीकिनगर में रात्रि विश्राम होगा।
वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करेंगे
दूसरे दिन 4 मई को निशांत कुमार वाल्मीकि नगर स्थित वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करेंगे और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे। इसके बाद बेतिया में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर वे शाम तक पटना लौट आएंगे।
अहम यात्राओं की शुरुआत यहीं से
गौरतलब है कि पश्चिम चंपारण, जिसे महात्मा गांधी की कर्मभूमि माना जाता है, से इस यात्रा की शुरुआत अपने आप में प्रतीकात्मक है। नीतीश कुमार ने भी अपने राजनीतिक जीवन की कई अहम यात्राओं की शुरुआत यहीं से की थी। ऐसे में निशांत कुमार का यह कदम साफ संकेत देता है कि वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत और विचारधारा को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम रख रहे हैं। ‘सद्भाव यात्रा’ को जदयू के लिए जनसंपर्क और शक्ति प्रदर्शन के बड़े अभियान के तौर पर देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में निशांत की राजनीति में भूमिका को और स्पष्ट कर सकता है।
।













