बिहार में कैबिनेट विस्तार की आहट: दिल्ली रवाना होंगे सीएम सम्राट चौधरी, सियासी हलचल तेज

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम दिल्ली रवाना होने वाले हैं, जहां उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं से अहम मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरे को...

बिहार में कैबिनेट विस्तार की आहट: दिल्ली रवाना होंगे सीएम सम्राट चौधरी, सियासी हलचल तेज

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम दिल्ली रवाना होने वाले हैं, जहां उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं से अहम मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरे को राज्य में संभावित कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर तेज हो गया है।

‎मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की

‎वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से उनके नए आवास 7 सर्कुलर रोड पर मुलाकात की। खास बात यह है कि आज ही नीतीश कुमार अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है और इसे कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है हालांकि, इस बैठक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

‎मुख्यमंत्री एक्शन मोड में

‎गौरतलब है कि 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके साथ ही दोनों डिप्टी सीएम ने भी पदभार संभाला था। शपथ के बाद से ही मुख्यमंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और लगातार प्रशासनिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल में किन नए चेहरों को जगह मिलेगी। 

‎बिहार की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट विस्तार को लेकर अंतिम फैसला भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति के तहत ही लिया जाएगा।फिलहाल, सीएम का दिल्ली दौरा और नीतीश कुमार से हालिया मुलाकात, दोनों ही घटनाएं इस बात के संकेत दे रही हैं कि बिहार की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।