सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM,राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शपथ दिलाई

महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गईं। राजभवन के लोकभवन सभागार में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरा शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला।इससे पहले दिन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की विधायक दल और विधान परिषद ....

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM,राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शपथ दिलाई

महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गईं। राजभवन के लोकभवन सभागार में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरा शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला।इससे पहले दिन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक विधान भवन में बुलाई गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को पार्टी नेता चुना गया। पार्टी के इस फैसले के बाद उनके उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।
डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देकर संवैधानिक औपचारिकताएं पूरी कीं।गौरतलब है कि चार दिन पहले, 28 जनवरी को बारामती में हुए एक दुखद प्लेन क्रैश में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था। सुनेत्रा पवार की नियुक्ति को न केवल राजनीतिक स्थिरता की दिशा में कदम माना जा रहा है, बल्कि यह महाराष्ट्र के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।

पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनने पर दी बधाई 
वहीं पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनने पर बधाई देते हुए  X पर लिखा, सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगी और स्वर्गीय अजित दादा के विजन को पूरा करेंगी।