बिहार विधानसभा में आज विश्वास मत की परीक्षा, सम्राट चौधरी सरकार को आसान जीत की उम्मीद

बिहार की राजनीति में आज अहम दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने..

बिहार विधानसभा में आज विश्वास मत की परीक्षा, सम्राट चौधरी सरकार को आसान जीत की उम्मीद

बिहार की राजनीति में आज अहम दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने जा रही है। सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है, जबकि एनडीए के पास कुल 201 विधायक हैं। ऐसे में सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करना बेहद आसान माना जा रहा है।गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ कहा था कि सरकार को विश्वास मत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि विश्वास मत के दौरान एनडीए के सभी घटक दल—भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), रालोमो और हम—के सभी विधायक सदन में मौजूद रहेंगे।

‎नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार ने बहुमत साबित किया था

‎पिछले छह महीनों में यह दूसरा मौका है जब बिहार की एनडीए सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। इससे पहले दिसंबर 2025 में, विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार ने बहुमत साबित किया था। अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई सरकार एक बार फिर सदन का विश्वास जीतने जा रही है।सचिवालय के निदेशक राजीव कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, विधानसभा की यह बैठक निर्धारित समय पर एक दिन के लिए आयोजित की जाएगी।

‎मुख्यमंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं

‎गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जेडीयू कोटे से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के बाद से ही मुख्यमंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वे जनता दरबार के जरिए लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और हाल ही में दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेतृत्व से मुलाकात भी कर चुके हैं।