राहुल गांधी को लाइव टीवी पर BJP प्रवक्ता ने दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
राजधानी पटना में बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज कराई। मामला 27 सितंबर 2025 का है, जब केरल के एक न्यूज चैनल पर लाइव बहस के दौरान भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता पिंटू महादेव ने राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी दी।यूथ कांग्रेस ने इसे गंभीर आपराधिक धमकी और हत्या के लिए उकसावा करार दिया है। आवेदन बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर.....

राजधानी पटना में बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज कराई। मामला 27 सितंबर 2025 का है, जब केरल के एक न्यूज चैनल पर लाइव बहस के दौरान भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता पिंटू महादेव ने राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी दी।यूथ कांग्रेस ने इसे गंभीर आपराधिक धमकी और हत्या के लिए उकसावा करार दिया है। आवेदन बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने शास्त्री नगर थाने में सौंपा।आवेदन में चेतावनी दी गई है कि यदि इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो यह जनता के लिए स्पष्ट संकेत होगा कि ऐसी धमकियां सरकार के शीर्ष पदों की मौन स्वीकृति से दी जा रही हैं।थाना प्रभारी ने मामले को स्टेशन डायरी में दर्ज कर लिया है और वीडियो की वेरिफिकेशन के बाद सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
भाजपा प्रवक्ता की मानसिकता गोडसेवादी है
बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के चेयरमैन विकास कुमार झा ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता की मानसिकता गोडसेवादी है और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। इससे पहले, 28 सितंबर को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की थी।पटना में दर्ज FIR और कांग्रेस की सख्त प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि राजनीतिक मंच पर हिंसा या धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। अब सभी की नजर थाने और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा ...
वहीं इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि, “जिन लोगों ने राहुल गांधी जी की दादी इंदिरा गांधी को गोलियों से भूना, उनके पिता राजीव गांधी को बम से उड़ाया उनसे आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं। गोडसे के ये मानस पुत्र लोकतंत्र में नहीं, बल्कि ‘गनतंत्र’ में विश्वास करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, “ये बंदूक और तलवार से देश चलाना चाहते हैं।ये अधिकार मांगती हर आवाज़ को बंद कर देना चाहते हैं।तानाशाही सोच अंदर से बहुत डरपोक होती है और हक की बात, न्याय की बात करने वालों को अपना दुश्मन समझती है।”