राबड़ी आवास पर बजा खुशियों का ढोल, महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत गाकर "इराज" के सुख-स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बने हैं। इस बार उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। तेजस्वी यादव के घर बेटे के जन्म की  खबर सुन आज सुबह पटना स्थित राबड़ी देवी आवास के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गईं। महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत गाकर अपनी खुशी जाहिर की। राबड़ी आवास में  सोहर के स्वर, झाल की खनक और महिलाओं की हंसी-खुशी..

राबड़ी आवास पर बजा खुशियों का ढोल, महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत गाकर "इराज" के सुख-स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बने हैं। इस बार उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। तेजस्वी यादव के घर बेटे के जन्म की  खबर सुन आज सुबह पटना स्थित राबड़ी देवी आवास के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गईं। महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत गाकर अपनी खुशी जाहिर की। राबड़ी आवास में  सोहर के स्वर, झाल की खनक और महिलाओं की हंसी-खुशी ने मिलकर एक ऐसी स्मृति रची जो लोग याद करेंगे। इस मंगलमय अवसर पर सभी ने नवजात के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की।

महिलाएं सोहर गाकर तेजस्वी को बधाई दे रही थीं

बताया जा रहा है कि लालू यादव सुबह सुबह घुमने के लिए निकले थे जब वो वापस लौटे तो उनके घर के बाहर भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। महिलाएं सोहर गाकर तेजस्वी को बधाई दे रही थीं। महिलाओं का कहना था कि वो लालू यादव के पोता होने पर उनके घर आई हैं वो तेजस्वी यादव के पिता बनने पर उन्हें बधाई देने आई हैं। अब वो तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने पर भी उन्हें बधाई देने आएंगी।

तेजस्वी यादव पटना लौट आएं हैं

बता दें कि 27 मई को कोलकाता के एक अस्पताल में राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया। लालू परिवार कोलकाता में अपने नन्हें मेहमान के स्वागत के लिए पहुंचे थे। फिलहाल राजश्री और तेजस्वी यादव के बच्चे कोलकाता में ही हैं। हालांकि तेजस्वी यादव पटना लौट आएं हैं। तेजस्वी-राजश्री ने अपने बेटे का नाम इराज लालू यादव रखा है।वहीं इससे पहले 2023 में तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम कात्यायनी है।