पटना में दर्दनाक सड़क हादसा: कांवरियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत दो की मौत, 15 घायल
पटना के मोकामा में सावन महीने की शुरुआत में ही कांवरियों के एक जत्थे के साथ बड़ा हादसा हो गया। कांवरियों से भरी पिकअप वाहन के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला शामिल है। हादसे में 15 से अधिक कांवरिया घायल हुए हैं। घटना मोकामा थाना क्षेत्र के न्यू फोरलेन पर मोर गांव के पास सोमवार सुबह हुई।मोकामा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से कांवरियों का एक जत्था देवघर जा रहा था। कुल 26 कांवरिए एक पिकअप वाहन में सवार थे। हादसे में एक महिला ....

पटना के मोकामा में सावन महीने की शुरुआत में ही कांवरियों के एक जत्थे के साथ बड़ा हादसा हो गया। कांवरियों से भरी पिकअप वाहन के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला शामिल है। हादसे में 15 से अधिक कांवरिया घायल हुए हैं। घटना मोकामा थाना क्षेत्र के न्यू फोरलेन पर मोर गांव के पास सोमवार सुबह हुई।मोकामा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से कांवरियों का एक जत्था देवघर जा रहा था। कुल 26 कांवरिए एक पिकअप वाहन में सवार थे। हादसे में एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, एक पुरुष ने मोकामा रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से यह घटना हुई है।
ट्रक चालक फरार, जांच जारी
बता दें कि घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है। मोकामा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।मृतक और घायल सभी श्रद्धालु बलिया जिले के अलग-अलग गांवों से थे और बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जल अर्पित करने जा रहे थे।वहीं एक कांवरिया ने बताया कि ट्रक चालक ने फोरलेन पर चढ़ते ही पीछे से टक्कर मार दी, पिकअप सीधे गड्ढे में पलट गई।