पटना में गंगा नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक की मौत, दूसरा अब भी लापता, संकल्प की खोजबीन जारी

पटना में गंगा नदी के अंटाघाट पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। क्रिकेट खेलने के बहाने घर से निकले दो छात्र गंगा में नहाने के दौरान डूब गए। मृतक छात्र का नाम रोहित कुमार (14 वर्ष) है, जबकि संकल्प कुमार (12 वर्ष) अब भी लापता है। दोनों सुबह 6 बजे के करीब अपने घर से निकले थे और 8 से 10 अन्य बच्चों के साथ गांधी...

पटना में गंगा नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक की मौत, दूसरा अब भी लापता, संकल्प की खोजबीन जारी

पटना में गंगा नदी के अंटाघाट पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। क्रिकेट खेलने के बहाने घर से निकले दो छात्र गंगा में नहाने के दौरान डूब गए। मृतक छात्र का नाम रोहित कुमार (14 वर्ष) है, जबकि संकल्प कुमार (12 वर्ष) अब भी लापता है। दोनों सुबह 6 बजे के करीब अपने घर से निकले थे और 8 से 10 अन्य बच्चों के साथ गांधी मैदान के बजाय सीधे अंटाघाट पहुंच गए। घाट पर स्नान के दौरान संकल्प गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख रोहित ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी लेकिन वह भी गंगा की तेज धारा में बह गया।

संकल्प की तलाश अब भी जारी 

बता दें कि रोहित की बॉडी बरामद कर ली गई है, जबकि संकल्प की तलाश अब भी जारी है। वह संत जोसेफ मिश्राज राजेंद्र नगर स्कूल में क्लास 5वीं का छात्र है। पिता नाला रोड में चश्मे की दुकान चलाते हैं। छुट्टी होने के चलते सभी आज घर पर थे। संकल्प की खोजबीन जारी है। SDRF और गोताखोर खोज रहे हैं। मौके पर गांधी मैदान थाने की पुलिस भी पहुंची है। 

  4 जून की शाम में भी तीन छात्र डूबे थे

बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से भी इस घाट को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अभी तक इस घाट पर लगभग 23 लोग डूब चुके हैं।गौरतलब हो कि  4 जून की शाम में भी तीन छात्र डूबे थे, जिसमें से दो बच गए थे। एक छात्र की बॉडी अभी तक नहीं मिली है। वहीं  स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।