निजी गाड़ियों की जगह बस-ऑटो इस्तेमाल करें, CM सम्राट चौधरी की जनता से अपील

बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने ईंधन बचत, ट्रैफिक नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि लोग निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी...

निजी गाड़ियों की जगह बस-ऑटो इस्तेमाल करें, CM सम्राट चौधरी की जनता से अपील

देश में ईंधन बचत को लेकर चल रही पहल के बीच बिहार सरकार ने भी बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोलियम उत्पादों की बचत संबंधी अपील के बाद मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने राज्य में ईंधन खपत कम करने के लिए कई अहम फैसलों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री कारकेड में कम होंगे वाहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बचत को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही मंत्रियों, निगम-बोर्ड के अध्यक्षों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त वाहनों के उपयोग से बचने की अपील की गई है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल पर जोर

राज्य सरकार ने आम लोगों से मेट्रो, बस, ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है। सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ ईंधन की खपत कम होगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगी बैठकें

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि अधिकतम सरकारी बैठकें और कॉन्फ्रेंस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएं। इससे अनावश्यक यात्रा कम होगी और ईंधन की बचत संभव हो सकेगी।

वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने सरकारी और निजी कार्यालयों में ‘वर्क फ्रॉम होम’ संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह दी है। साथ ही सरकारी कैंटीनों में पाम ऑयल के सीमित उपयोग का निर्देश भी दिया गया है।सम्राट चौधरी ने लोगों से सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील की है। सरकार का उद्देश्य ईंधन बचत के साथ-साथ स्वच्छ और बेहतर पर्यावरण को बढ़ावा देना है।