प्रधानमंत्री मोदी की अपील के समर्थन में उतरे बिहार के मंत्री, कार पूलिंग से दिया संदेश

वैश्विक ऊर्जा संकट और वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन संरक्षण अपील का असर अब बिहार में भी साफ..

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के समर्थन में उतरे बिहार के मंत्री, कार पूलिंग से दिया संदेश

वैश्विक ऊर्जा संकट और वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन संरक्षण अपील का असर अब बिहार में भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री के आह्वान को समर्थन देते हुए बिहार सरकार के तीन मंत्रियों ने एक अनूठी पहल कर जनता को बड़ा संदेश दिया है।

इस पहल का उद्देश्य

बता दें कि महुआ (वैशाली) में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने भाग लिया। तीनों मंत्री अलग-अलग काफिले और गाड़ियों के बजाय एक ही सरकारी वाहन में सवार होकर पटना से महुआ पहुंचे।आमतौर पर अलग-अलग काफिलों में चलने वाले ये मंत्री इस बार एक साथ यात्रा करते नजर आए।मंत्रियों की इस पहल का उद्देश्य सरकारी संसाधनों की बचत और जनता को ईंधन संरक्षण के लिए प्रेरित करना बताया गया। 

देशहित में सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी

महुआ प्रस्थान के समय मंत्रियों ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देशहित में ईंधन के संयमपूर्ण उपयोग की जो अपील की है, उसे लागू करना हम सभी का कर्तव्य है। आज हम तीनों मंत्रियों ने एक ही गाड़ी से महुआ जाने का निर्णय लिया है ताकि देश के विदेशी मुद्रा भंडार और ऊर्जा संसाधनों की बचत में हम अपना छोटा सा योगदान दे सकें। बिहार सरकार प्रधानमंत्री के 'ईंधन संरक्षण' मिशन के साथ मजबूती से खड़ी है।

प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सराहना 

प्रधानमंत्री की अपील को लागू करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक ही वाहन से यात्रा कर उन्होंने विदेशी मुद्रा भंडार और ऊर्जा संसाधनों की बचत का संदेश देने की कोशिश की है।सरकारी खर्च में कटौती और मितव्ययिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई इस पहल की प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सराहना हो रही है। माना जा रहा है कि इस तरह के कदम आम नागरिकों को भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

देशवासियों से 'ईंधन संरक्षण' की अपील 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 मई 2026 को वैश्विक ऊर्जा संकट और वेस्ट एशिया के तनाव के बीच देशवासियों से 'ईंधन संरक्षण' की अपील की थी। PM ने पेट्रोल-डीजल बचाने और विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने का आह्वान किया था।