विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी Z कैटेगरी प्रोटेक्शन

बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें उच्च श्रेणी की सुरक्षा.....

विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी Z कैटेगरी प्रोटेक्शन

बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को अब Z श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। यह निर्णय सुरक्षा समिति की सिफारिश के बाद लिया गया है। दोनों नेता राज्य सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।बिहार पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को इस निर्णय की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

‎सुरक्षा में विशेष कमांडो तैनात रहेंगे

‎अब दोनों उपमुख्यमंत्रियों विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव की सुरक्षा में विशेष कमांडो तैनात रहेंगे। जेड कैटेगरी के प्रोटोकॉल के तहत उनके साथ कुल 22 सुरक्षाकर्मियों का दस्ता चलेगा। इसमें 4 से 6 एनएसजी (NSG) या अर्धसैनिक बलों के कमांडो शामिल होंगे। सुरक्षा के इस घेरे में उनके निवास स्थान भी रहेंगे। साथ ही उनके काफिले में एस्कॉर्ट गाड़ियां भी मुस्तैद रहेंगी।

‎वीआईपी सुरक्षा के उच्च स्तरों में से एक

‎Z श्रेणी की सुरक्षा देश में वीआईपी सुरक्षा के उच्च स्तरों में से एक मानी जाती है। Z केटेगरी की सुरक्षा मिलने का मतलब है कि अब उनके साथ ज्यादा सुरक्षाकर्मी रहेंगे। उनके घर, यात्रा और कार्यक्रमों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की समस्या न हो। सरकार ने पुलिस और संबंधित विभागों को तुरंत यह व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है।

‎‎55 सुरक्षाकर्मियों का घेरा होता है,

‎वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। लगभग दो दशकों तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाने वाले नीतीश कुमार को उनके विशाल राजनीतिक कद और अनुभव के आधार पर Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसमें 55 सुरक्षाकर्मियों का घेरा होता है, जो सुरक्षा का सबसे उच्चतम स्तर माना जाता है।