पश्चिम चम्पारण में बवाल: पुलिस टीम को 3 घंटे तक बंधक, महिला घायल, इलाके में तनाव

बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के महुआवा गांव में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब पुलिस एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर जा रही थी। देखते ही देखते ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पुलिस टीम को घेरकर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल कायम हो गया।जानकारी के मुताबिक, बानूछापर थाना पुलिस संजय कुमार...

पश्चिम चम्पारण में बवाल: पुलिस टीम को 3 घंटे तक बंधक, महिला घायल, इलाके में तनाव

बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के महुआवा गांव में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब पुलिस एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर जा रही थी। देखते ही देखते ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पुलिस टीम को घेरकर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल कायम हो गया।जानकारी के मुताबिक, बानूछापर थाना पुलिस संजय कुमार कुशवाहा नामक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर जा रही थी। इसी बीच परिजन और स्थानीय लोग अचानक सड़क पर उतर आए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा।

धक्का लगने से गंभीर चोटें आईं
वहीं बताया यह भी जा रहा है कि इस दौरान संजय की मां पानमति कुंवर पुलिस वाहन के सामने आ गईं, जिन्हें धक्का लगने से गंभीर चोटें आईं। घायल महिला को कुछ देर तक पुलिस वाहन में ही रखा गया, जिससे भीड़ का गुस्सा और भड़क गया। उग्र लोगों ने पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और जमकर हंगामा किया।वहीं, संजय की पत्नी रानी देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति को प्रेम-प्रसंग के मामले में साजिशन फंसाया जा रहा है। उनका दावा है कि पड़ोसी दारा सिंह और अन्य लोगों ने मिलकर झूठा केस बनाया है।

एसडीपीओ विवेक दीप भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विवेक दीप भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर RAF समेत कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।फिलहाल मामला जांच के अधीन है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर कब तक इस तरह खुलेआम पुलिस कार्रवाई का विरोध होता