जीत तो हो चुकी है...पीके बोले- यह लोकतंत्र को जिंदा रखने की जीत और भाजपा के अहंकार की हार है

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए आत्मविश्वास के साथ कहा कि जीत तो अब तय हो चुकी है। बांकीपुर की जनता ने बदलाव और विकास के नए विजन पर अपनी मुहर लगा दी है। वहीं, जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इस बढ़त को सीधे तौर पर भाजपा के राजनीतिक दंभ पर करारा प्रहार बताया। 

जीत तो हो चुकी है...पीके बोले- यह लोकतंत्र को जिंदा रखने की जीत और भाजपा के अहंकार की हार है

DESWA DESK : बिहार की राजनीति में सबसे बड़ा उलटफेर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के रुझानों में देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट रही बांकीपुर में जनसुराज पार्टी ने पहले ही दौर की मतगणना से अपनी मजबूत बढ़त कायम रखी है। 22वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जनसुराज प्रत्याशी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 12,809 वोटों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है।

इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में सत्ताधारी भाजपा दूसरे नंबर पर खिसक गई है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) काफी पिछड़ती नजर आ रही है। मतगणना के 22वें राउंड के बाद मिले इस एकतरफा रुझान पर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए आत्मविश्वास के साथ कहा कि जीत तो अब तय हो चुकी है। बांकीपुर की जनता ने बदलाव और विकास के नए विजन पर अपनी मुहर लगा दी है। वहीं, जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इस बढ़त को सीधे तौर पर भाजपा के राजनीतिक दंभ पर करारा प्रहार बताया। 

उन्होंने कहा यह बांकीपुर की प्रबुद्ध जनता की जीत है और भाजपा के अहंकार की सीधी हार। बिहार में लोकतंत्र को जिंदा रखने और जमीनी मुद्दों की राजनीति को वापस लाने के लिए यह एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा। बांकीपुर सीट को भाजपा का अभेद्य किला माना जाता रहा है, जहां से खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार चुनाव जीतते आ रहे थे। ऐसे में यहां जनसुराज की बढ़त भाजपा के लिए बहुत बड़ा सियासी झटका है। राजद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता की कमजोर स्थिति ने यह साफ कर दिया है कि बांकीपुर के मतदाताओं ने इस बार परंपरागत जातीय समीकरणों से ऊपर उठकर जन सुराज पर भरोसा जताया है।