बांकीपुर में जनसुराज की ऐतिहासिक जीत तय : 24वें राउंड की मतगणना के बाद नीरज बाहर, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे पीके

24वें दौर की गिनती के साथ ही मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया है। बीजेपी के नीरज सिन्हा काउंटिंग सेंटर छोड़कर बाहर निकल गए हैं, जबकि प्रशांत किशोर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने खुद मतगणना केंद्र पहुंचे हैं। बिहार की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का अभेद्य किला मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने ऐतिहासिक कब्जा जमा लिया है। 

बांकीपुर में जनसुराज की ऐतिहासिक जीत तय : 24वें राउंड की मतगणना के बाद नीरज बाहर, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे पीके

DESWA DESK : 24वें दौर की गिनती के साथ ही मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया है। बीजेपी के नीरज सिन्हा काउंटिंग सेंटर छोड़कर बाहर निकल गए हैं, जबकि प्रशांत किशोर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने खुद मतगणना केंद्र पहुंचे हैं। बिहार की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का अभेद्य किला मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने ऐतिहासिक कब्जा जमा लिया है। 

24वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जनसुराज प्रत्याशी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा पर 13868 वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है। इस बड़ी अंतर के बाद अब जनसुराज की जीत महज औपचारिकता रह गई है। मतगणना केंद्र से बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा अपनी हार स्वीकार करते हुए केंद्र से बाहर निकल गए हैं, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के बीच जनसुराज के सूत्रधार और प्रत्याशी प्रशांत किशोर खुद मतगणना स्थल पहुंचे हैं।

24वें राउंड के बाद जनसुराज को 48434, बीजेपी को 34566 और आरजेडी की रेखा गुप्ता को 11197 वोट मिले हैं। रेखा कुमारी अब दौड़ से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं और बीजेपी में भी निराशा का माहौल है, जबकि जनसुराज कैंप में जश्न का माहौल है। 24वें राउंड का आंकड़ा सामने आते ही बीजेपी खेमे में सन्नाटा पसर गया। 13 हजार से अधिक वोटों के अंतर को पाट पाना असंभव देखकर बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए। इसे बीजेपी द्वारा अपनी पराजय स्वीकार करने के रूप में देखा जा रहा है। परिणाम पूरी तरह पक्ष में आते ही प्रशांत किशोर खुद मतगणना केंद्र पर पहुंचे हैं। उनके आगमन से पहले ही सेंटर के बाहर मौजूद जनसुराज कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। 

बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पारंपरिक गढ़ रही है। इस सीट को गंवाना बीजेपी के लिए पूरे बिहार में एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। राजद की प्रत्याशी रेखा कुमारी महज की बड़ी हार से यह साबित हो गया कि जनता ने पारंपरिक विपक्ष को नकार कर जनसुराज को मुख्य ताकत के रूप में चुना है। प्रशांत किशोर की पदयात्रा और बुनियादी मुद्दों की राजनीति ने राजधानी पटना की सबसे प्रबुद्ध विधानसभा सीट पर अपनी सीधी और मजबूत छाप छोड़ी है।