प्रशांत किशोर ने पार किया 50 हजार वोटों का आंकड़ा; बीजेपी उम्मीदवार दूसरे स्थान पर, आरजेडी की रेखा गुप्ता पीके की बढ़त से भी पीछे
बिहार राजनीति का सबसे मजबूत किला और बीजेपी का अजेय गढ़ माना जाने वाला बांकीपुर अब पूरी तरह जनसुराज के रंग में रंग चुका है। 25वें दौर की मतगणना के आंकड़ों ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मुकाबले पर जीत की अंतिम मोहर लगा दी है। 25वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जनसुराज पार्टी के सूत्रधार और प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने 50,000 मतों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।
DESWA DESK : बिहार राजनीति का सबसे मजबूत किला और बीजेपी का अजेय गढ़ माना जाने वाला बांकीपुर अब पूरी तरह जनसुराज के रंग में रंग चुका है। 25वें दौर की मतगणना के आंकड़ों ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मुकाबले पर जीत की अंतिम मोहर लगा दी है। 25वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जनसुराज पार्टी के सूत्रधार और प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने 50,000 मतों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।
वे निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज सिन्हा से 14,953 वोटों की विशाल और प्रचंड बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी रेखा गुप्ता की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि उनके कुल मिले वोट (11,515) प्रशांत किशोर की अकेले की लीड (14,953) से भी काफी कम हैं।
बांकीपुर विधानसभा सीट पर यह नतीजा बिहार के पूरे राजनीतिक परिदृश्य को बदलने वाला साबित हो रहा है:
बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट रही है। इस सीट को भाजपा का 'सेफ हेवन' माना जाता था, जहां से लगातार दशकों तक भाजपा जीतती आ रही थी।
इस गढ़ का ढहना सत्तारूढ़ एनडीए के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को अब तक मात्र 11,515 वोट मिले हैं। पीके की बढ़त (14,953 वोट) ही आरजेडी के कुल वोटबैंक पर भारी पड़ गई है, जिसने साबित कर दिया है कि बांकीपुर की जनता ने पारंपरिक जातिवादी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। प्रशांत किशोर द्वारा 50,000 से अधिक मत हासिल करना यह दर्शाता है कि पटना के शहरी और प्रबुद्ध मतदाताओं ने जनसुराज की विकास आधारित राजनीति पर अपनी मुहर लगा दी है।
27 वें राउंड की समाप्ति के बाद परिणाम
प्रशांत किशोर (जन सुराज)
55780 (+ 16887)
नीरज सिन्हा (बीजेपी)
38893 ( -16887)
रेखा गुप्ता (आरजेडी)
12461 ( -43319)













