शिद्दत से याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय, जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नमन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व. दारोगा प्रसाद राय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
DESWA DESK : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व. दारोगा प्रसाद राय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, विधायक श्याम रजक, विधायक अरूण मांझी, विधान पार्षद संजय सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता, अन्य जनप्रतिनिधि, पूर्व मंत्री एवं दारोगा प्रसाद राय के सुपुत्र चन्द्रिका राय एवं उनके परिजन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व. दारोगा प्रसाद राय की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।













