आधी गिनती में हिला भाजपा का अभेद्य किला : 17 वें राउंड के बाद पीके 9581 वोट से आगे, जन सुराज कार्यालय में जश्न
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चुनावी नतीजे एक बड़े उलटफेर का इशारा कर रहे हैं। कुल 31 राउंड में होने वाली काउंटिंग में आधी से ज्यादा गिनती पूरी हो चुकी है और पहले ही राउंड से बढ़त बनाए रखने वाले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के मजबूत गढ़ में सेंध लगा दी है। 17 वें राउंड की समाप्ति के बाद प्रशांत किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 9581 मतों की मजबूत बढ़त बना ली है। जन सुराज के प्रशांत किशोर को 33538 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 23957 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी की रेखा गुप्ता को महज 8272 मिले हैं।
DESWA DESK : बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चुनावी नतीजे एक बड़े उलटफेर का इशारा कर रहे हैं। कुल 31 राउंड में होने वाली काउंटिंग में आधी गिनती पूरी हो चुकी है और पहले ही राउंड से बढ़त बनाए रखने वाले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के मजबूत गढ़ में सेंध लगा दी है। 16वें राउंड की समाप्ति के बाद प्रशांत किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 8966 मतों की मजबूत बढ़त बना ली है।
16वें राउंड के बाद जन सुराज के प्रशांत किशोर को 31742 वोट मिले हैं और वे 8966 वोट से लीड कर रहे हैं। भाजपा के नीरज कुमार भाजपा दूसरे स्थान पर हैं और उन्हें 22776 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं और उन्हें 7500 वोट ही मिले हैं। जैसे ही 16वें राउंड के आंकड़े आधिकारिक तौर पर सामने आए, जन सुराज के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शुरुआती राउंड से ही प्रशांत किशोर की लगातार बनी बढ़त ने समर्थकों में ज़बरदस्त उत्साह भर दिया है।
समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि आने वाले बाकी 15 राउंड में यह बढ़त और बड़ी होगी। यह सिर्फ एक उपचुनाव का नतीजा नहीं है, बल्कि बिहार में पारंपरिक राजनीति के खिलाफ जनता का मूड बदलने का साफ़ संदेश है। इस सीट को लंबे समय से भाजपा का पारंपरिक गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में प्रशांत किशोर की शुरुआती और लगातार बढ़ती लीड ने राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया है। 31 राउंड की इस काउंटिंग में अब भी 15 राउंड का खेल बाकी है, लेकिन आधी गिनती में मिली यह बड़ी बढ़त प्रशांत किशोर के लिए बेहद निर्णायक बढ़त मानी जा रही है।
17 वें राउंड की समाप्ति के बाद भी प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चुनावी नतीजे एक बड़े उलटफेर का इशारा कर रहे हैं। कुल 31 राउंड में होने वाली काउंटिंग में आधी से ज्यादा गिनती पूरी हो चुकी है और पहले ही राउंड से बढ़त बनाए रखने वाले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के मजबूत गढ़ में सेंध लगा दी है। 17 वें राउंड की समाप्ति के बाद प्रशांत किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 9581 मतों की मजबूत बढ़त बना ली है। जन सुराज के प्रशांत किशोर को 33538 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 23957 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी की रेखा गुप्ता को महज 8272 मिले हैं।
18 वें राउंड मे भी पीके का जलवा
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चुनावी नतीजे एक बड़े उलटफेर का इशारा कर रहे हैं। कुल 31 राउंड में होने वाली काउंटिंग में 18 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और पहले ही राउंड से बढ़त बनाए रखने वाले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 18 वें राउंड की समाप्ति के बाद भी आगे हैं। प्रशांत किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 10436 मतों की मजबूत बढ़त बना ली है। जन सुराज के प्रशांत किशोर को 35713 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 25277 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी की रेखा गुप्ता को 9316 वोट मिले हैं।
19 वां राउंड LIVE UPDATE
प्रशांत किशोर (जन सुराज)
38201 (+ 11289)
नीरज कुमार सिन्हा (बीजेपी)
26912 ( -11289)
रेखा गुप्ता (आरजेडी)
9795 ( -28406)













