नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? 30 मार्च को बड़ा फैसला!,JDU में बदलाव के संकेत
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद (MLC) पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, वे मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इस बीच उनके बेटे निशांत कुमार की बढ़ती सक्रियता ने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया.......
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद (MLC) पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, वे मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इस बीच उनके बेटे निशांत कुमार की बढ़ती सक्रियता ने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
जेडीयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे
शुक्रवार को निशांत कुमार जेडीयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी अहम बैठक संजय झा और उमेश कुशवाहा के साथ हुई। इस दौरान एमएलसी संजय गांधी भी मौजूद रहे।निशांत के पहुंचते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा की।
इस्तीफे पर क्या बोले नेता:
जब संजय झा से पूछा गया कि क्या 30 मार्च को नीतीश कुमार एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे, तो उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद 14 दिनों के भीतर विधान परिषद की सदस्यता छोड़ना अनिवार्य होता है।दरअसल, नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, जिसके बाद उन्हें एमएलसी पद छोड़ना जरूरी हो गया है। हालांकि, यह इस्तीफा केवल विधान परिषद की सदस्यता तक सीमित रहेगा—मुख्यमंत्री पद पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। वे चाहें तो अगले छह महीने तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं।
आगे की प्रक्रिया:
बताया जा रहा है कि 29 मार्च तक विधानसभा और विधान परिषद की छुट्टी है, ऐसे में 30 मार्च को इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।गौरतलब है कि निशांत कुमार ने 8 मार्च को जेडीयू की सदस्यता ली थी और तब से लगातार पार्टी गतिविधियों में सक्रिय हैं। उनकी बढ़ती भागीदारी को जेडीयू के भीतर संभावित बड़े बदलाव और नई पीढ़ी की एंट्री के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।













