एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पीयूष को मिलेगी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा सम्मान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22वीं जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पीयूष राज को बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने पीयूष राज को नौ लाख रुपये का चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही, उन्हें सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की। 

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पीयूष को मिलेगी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा सम्मान

DESWA DESK : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22वीं जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पीयूष राज को बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने पीयूष राज को नौ लाख रुपये का चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही, उन्हें सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास में 22वीं जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने पर पीयूष राज को नौ लाख रुपये का चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित और प्रोत्साहित किया। साथ ही, उनकी हौसलाआफजाई करते हुए बिहार सरकार में शीघ्र ही सरकारी सेवा में नियुक्ति की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीयूष राज की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पीयूष राज को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। हाल ही में चीन में आयोजित 4X400 मीटर रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले पीयूष राज बिहार के प्रथम खिलाड़ी हैं।