बिहार में मानसून का यू-टर्न : 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, 48 घंटे बेहद अहम, पूर्व सीएम को मजार से लौटना पड़ा 

मंगलवार की दोपहर राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं राजधानी पटना समेत मध्य बिहार के कई शहरों में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। मानसून की इस अचानक सक्रियता का असर वीआईपी मूवमेंट पर भी देखने को मिला। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिले नालंदा के बिहारशरीफ स्थित एक प्रसिद्ध मजार पर चादरपोशी करने पहुंचे थे। हालांकि, वहां शुरू हुई भीषण बारिश के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम बीच में ही रोककर वापस लौटना पड़ा।

बिहार में मानसून का यू-टर्न : 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, 48 घंटे बेहद अहम, पूर्व सीएम को मजार से लौटना पड़ा 

DESWA NEWS : बिहार में पिछले तीन सप्ताह से जारी उमस और सूखे के बाद मानसून ने जोरदार यू-टर्न लिया है। मौसम विभाग ने राज्य में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की घोषणा करते हुए 6 से 12 जुलाई तक पूरे प्रदेश में झमाझम और भारी बारिश का सात दिवसीय हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और आने वाले सात से दस दिनों में मानसून की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी।

मंगलवार की दोपहर राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं राजधानी पटना समेत मध्य बिहार के कई शहरों में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। मानसून की इस अचानक सक्रियता का असर वीआईपी मूवमेंट पर भी देखने को मिला। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिले नालंदा के बिहारशरीफ स्थित एक प्रसिद्ध मजार पर चादरपोशी करने पहुंचे थे। हालांकि, वहां शुरू हुई भीषण बारिश के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम बीच में ही रोककर वापस लौटना पड़ा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मानसून की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। छह जुलाई तक राज्य में सामान्य रूप से 230 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन महज 103 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड की गई। यह आंकड़ा सामान्य से करीब 52 से 55 प्रतिशत कम था, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई थीं। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस हफ्ते होने वाली व्यापक बारिश से इस कमी की काफी हद तक भरपाई हो जाएगी।

अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि लोग खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।