बीजेपी विधायक ने खान सर को बताया फ्रॉड, कहा- कोचिंग में चल रहा है फर्जीवाड़ा, तुरंत सील हो 

बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने खान सर के कोचिंग संचालन के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि खान सर के संस्थान में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा चल रहा है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। यह पूरा कोचिंग तंत्र फर्जी तरीकों से चलाया जा रहा है। सरकार को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, कोचिंग को अविलंब सील करना चाहिए और इसकी गहनता से जांच करानी चाहिए।

बीजेपी विधायक ने खान सर को बताया फ्रॉड, कहा- कोचिंग में चल रहा है फर्जीवाड़ा, तुरंत सील हो 

DESWA DESK : राजधानी के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गए हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और छातापुर (सुपौल) से विधायक नीरज कुमार बबलू ने खान सर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर तीखा हमला बोला है। नीरज सिंह बबलू ने खान सर को खुले तौर पर फ्रॉड बताते हुए उनके कोचिंग संस्थान को तुरंत सील करने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग सरकार से की है।

पटना में बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने खान सर के कोचिंग संचालन के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि खान सर के संस्थान में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा चल रहा है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। यह पूरा कोचिंग तंत्र फर्जी तरीकों से चलाया जा रहा है। सरकार को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, कोचिंग को अविलंब सील करना चाहिए और इसकी गहनता से जांच करानी चाहिए।

विधायक ने फैजल खान उर्फ खान सर पर छात्रों को गुमराह करने और नियमों को ताक पर रखकर संस्थान चलाने का आरोप लगाया है। यह पहला मौका नहीं है जब खान सर विवादों के केंद्र में आए हैं, लेकिन इस बार सत्ताधारी दल (बीजेपी) के विधायक द्वारा सीधे तौर पर फ्रॉड शब्द का इस्तेमाल करने और कोचिंग को सील करने की मांग के बाद यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक और कानूनी रंग ले चुका है। पटना के कोचिंग हब में इस बयान के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, खान सर के कोचिंग संस्थान के रजिस्ट्रेशन, टैक्स असेसमेंट और छात्रों के दावों को लेकर कतिपय शिकायतें सामने आई थीं, जिसे अब राजनीतिक स्तर पर जोर-शोर से उठाया जा रहा है।

बीजेपी विधायक के इस कड़े रुख के बाद अब सबकी नजरें सम्राट सरकार और स्थानीय प्रशासन के रुख पर टिकी हैं। क्या शिक्षा विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन इस मामले में कोचिंग की जांच के लिए कोई कमेटी गठित करेगा? इस तीखे हमले पर अभी तक खान सर या उनकी लीगल टीम की तरफ से कोई आधिकारिक सफाई या बयान सामने नहीं आया है। पटना का कोचिंग उद्योग पहले से ही कई बदलावों से गुजर रहा है, ऐसे में राज्य के एक बीजेपी विधायक का यह बयान आने वाले दिनों में खान सर के लिए बड़ी कानूनी और प्रशासनिक मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है।