मुजफ्फरपुर में पवन सिंह और खेसारी के गानों को लेकर विवाद, भांजी की शादी में मामा की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में 25 जून को शादी समारोह के दौरान हुए रंजीत कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। महज डीजे पर भोजपुरी गायकों के गाने बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात सीधे गोलियों की तड़तड़ाहट तक पहुंच गई, जिसमें एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

मुजफ्फरपुर में पवन सिंह और खेसारी के गानों को लेकर विवाद, भांजी की शादी में मामा की गोली मारकर हत्या

DESWA DESK : मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में 25 जून को शादी समारोह के दौरान हुए रंजीत कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। महज डीजे पर भोजपुरी गायकों के गाने बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात सीधे गोलियों की तड़तड़ाहट तक पहुंच गई, जिसमें एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक इस खूनी वारदात की मुख्य वजह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गानों को लेकर हुआ विवाद था। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में जश्न का माहौल था और डीजे बज रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद दो गुट अपनी.अपनी पसंद के गानों को बजाने की जिद पर अड़ गए। एक पक्ष पवन सिंह का गाना बजाने की मांग कर रहा था, तो दूसरा पक्ष खेसारी लाल यादव के गाने पर थिरकना चाहता था। डीजे ऑपरेटर को अपनी.अपनी तरफ खींचने और गाने बदलने की इस होड़ में पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और लाठी.डंडे चलने के बाद एक पक्ष ने हथियार निकालकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस अचानक हुई गोलीबारी में भांजी की शादी में आए रंजीत कुमार नामक युवक सीधा गोली का शिकार हो गया। गोली लगते ही शादी के मंडप में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। रंजीत को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गयाए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुशी का माहौल पल भर में मातम और सन्नाटे में तब्दील हो गया।घटना की सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शादी में मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। 

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहींए स्थानीय लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि महज गानों की फरमाइश जैसी मामूली बात पर किसी की बेरहमी से हत्या की जा सकती है। पुलिस ने इस मामले में डीजी संचालक तुर्की निवासी विक्की कुमार और पानापुर करियात निवासी रामबाबू सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर नीरज कुमार और धीरज कुमार उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीण एसपी राजेश प्रभाकर ने बताया कि शुरूआती जांच में डीजे संचालक की भूमिका मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई है। उसने शराब पी रखी थी और मामूली बात पर उसने रंजीत को सीधे गोली मार दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।