भरत तिवारी की भतीजी से बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने बंधवाई राखी, देशभक्ति गीत बनाने का किया एलान

भरत तिवारी एनकाउंटर के करीब 60 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भोजपुरी के पावर स्टार और बीजेपी के एमएलसी पवन सिंह भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भरत तिवारी की भतीजी खुशी से राखी बंधवाई। इस दौरान पवन सिंह भावुक दिखे, कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिजनों के साथ हैं। उन्होंने भरत तिवारी को श्रद्धाजंलि अर्पित की और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 

भरत तिवारी की भतीजी से बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने बंधवाई राखी, देशभक्ति गीत बनाने का किया एलान

DESWA DESK : भरत तिवारी एनकाउंटर के करीब 60 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भोजपुरी के पावर स्टार और बीजेपी के एमएलसी पवन सिंह भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भरत तिवारी की भतीजी खुशी से राखी बंधवाई। इस दौरान पवन सिंह भावुक दिखे, कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिजनों के साथ हैं। उन्होंने भरत तिवारी को श्रद्धाजंलि अर्पित की और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 

गांव पहुंचने पर पवन सिंह ने भरत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल उस वक्त बेहद भावुक हो गया जब भरत तिवारी की भतीजी खुशी ने पवन सिंह की कलाई पर राखी बांधी। मुलाकात के दौरान पवन सिंह बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा, दुख की इस कठिन घड़ी में मैं परिवार के साथ खड़ा हूं। 

परिजनों को किसी भी तरह की जरूरत होगी, तो हर संभव मदद की जाएगी। पवन सिंह ने घोषणा की कि वे जल्द ही भरत तिवारी की स्मृति और सम्मान में एक विशेष देशभक्ति गीत तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी का योगदान और उनकी यादें हमेशा जीवंत रहेंगी। गांव में पवन सिंह के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उनके समर्थक भी वहां एकत्र हो गए थे। पवन सिंह ने सभी से शांति बनाए रखने और परिवार को इस दुख से उबरने में सहयोग करने की अपील की।