मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के दौरान भगदड़, पुलिसकर्मी समेत नौ घायल, महिला का सिर फटा

सावन की अंतिम सोमवारी पर मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर धाम में जलाभिषेक के दौरान अफरातफरी से हादसा हो गया। सुबह में श्रद्धालुओं की बेकाबू भीड़ के कारण मंदिर परिसर में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें एक महिला का सिर फट गया और एक पुलिसकर्मी समेत आठ अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के दौरान भगदड़, पुलिसकर्मी समेत नौ घायल, महिला का सिर फटा

DESWA DESK : सावन की अंतिम सोमवारी पर मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर धाम में जलाभिषेक के दौरान अफरातफरी से हादसा हो गया। सुबह में श्रद्धालुओं की बेकाबू भीड़ के कारण मंदिर परिसर में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें एक महिला का सिर फट गया और एक पुलिसकर्मी समेत आठ अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंतिम सोमवारी को लेकर अल सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थीं। जैसे ही मंदिर के कपाट खोले गए, जलाभिषेक के लिए भक्तों में आगे निकलने की होड़ मच गई। इसी आपाधापी में मुख्यद्वार के पास अचानक धक्कामुक्की और अफतातफरी शुरू हो गई और कतार टूट गई। संतुलन बिगड़ने से कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गई और उनकी वर्दी तक फट गई। 

घटना के बाद करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर भीड़ को नियंत्रित किया गया और स्थिति को संभाला गया। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मंदिर में व्यवस्था बहाल कर दी गई है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।